Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी फरियादियों की समस्या

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी फरियादियों की समस्या

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद विधानसभा क्षेत्र के अयोध्याचक में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान विधायक ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लगातार जन समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा है उसको साकार करें। जनहित की समस्याओं का निस्तारण कराना ही प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। गांव से लेकर प्रमुख चौराहो तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है।गन्ना समिति के चेयरमैन विजय शाही , मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जयसवाल ,विरेन्द्र यादव , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य मिश्रा , हीरा पासवान बूथ अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष मनीष सिंह , अर्जुन यादव , संदीप चौधरी , हरिकेश चौधरी , रामाकान्त पासवान , सोनू पासवान , कृष्णा पासवान , हरिलाल पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

0 likes
0 comments0 shares