Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*बहुजन समाज के महानायक कांशीराम साहब का जन्मदिन श्रद्धा व सम्मान के

*बहुजन समाज के महानायक कांशीराम साहब का जन्मदिन श्रद्धा व सम्मान के

*बहुजन समाज के महानायक कांशीराम साहब का जन्मदिन श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया* सहजनवा गोरखपुर)। ग्राम पंचायत बडगहन, विकास खण्ड पिपरौली में बहुजन कांशीराम साहब समाज के महान समाज सुधारक एवं प्रेरणास्रोत का जन्मदिन बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली रविकान्त उर्फ लालू ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम साहब ने अपना पूरा जीवन समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान और अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर समानता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकान्त उर्फ लालू ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब के आदर्श और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर नवीन कुमार, आदर्श कुमार, चन्दन, राहुल, अंकुर, हर्ष कुमार, दुर्गेश, गौरव, शिवकुमार, सन्नी, शैलेश ,अनीता गौतम,राजनन्दनी, रीना , अंजली, बबिता देवी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares