Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर पेट्रोल-डीजल की डंपिंग की अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश
सुल्तानपुर पेट्रोल-डीजल की डंपिंग की अफवाहों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश मौर्य ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों में ही दिया जाए। बोतल, डिब्बे, ड्रम आदि में ईंधन देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1981 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के निर्देश के बाद पेट्रोल पंप संचालकों और उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है।
0 likes
0 comments0 shares