गोरखपुर: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ग्राम बैलों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित

गोरखपुर: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत ग्राम बैलों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में मिशन-शक्ति फेज-5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत थाना पिपराइच क्षेत्र के ग्राम बैलों में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण तैयार करना रहा। थाना पिपराइच की मिशन शक्ति टीम द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक दीपिका श्री रामअवध एवं महिला उपनिरीक्षक शिखा जायसवाल ने चौपाल लगाकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों, महिला हिंसा से जुड़े मामलों तथा अन्य शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता पंपलेट का भी वितरण किया गया।