महामंडलेश्वर बनने पर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज को विधायक राजेश त्रिपाठी ने दी बधाई

बड़हलगंज। पूज्य स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज को महामंडलेश्वर पद से विभूषित किए जाने के पावन अवसर पर उनके कार्यालय (गौशाला) पर चिल्लूपार के लोकप्रिय विधायक राजेश त्रिपाठी पहुंचे। विधायक ने पूज्य महाराज श्री को महामंडलेश्वर बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज की ओर से विधायक राजेश त्रिपाठी का स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी दिनों में बड़हलगंज में पितरों की तृप्ति एवं लोककल्याणार्थ आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ एवं सरयू अमृत महोत्सव-2026 के लिए विधायक को सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि महेश कुमार, श्रीकांत सोनी, राजकुमार भारती, दीपक शर्मा, आलोक सिंह, संतोष जायसवाल एवं मनोज निगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वामी श्री कृष्णानंद गिरि जी महाराज के महामंडलेश्वर पद से विभूषित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक जीवन की कामना की। साथ ही धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपरा के संरक्षण और समाज के कल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की निरंतरता की कामना की।