गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की एजेंसी पर भीड़,बुकिंग से 15 दिन बाद नहीं मिल पा रहा गैस

गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की एजेंसी पर भीड़, बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रही गैस रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर स्थित सुनीता इंडियन गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। गैस की बुकिंग कराने के करीब 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए कई उपभोक्ता सिलेंडर लेकर एजेंसी पर पहुंच रहे हैं और गैस की गाड़ी आने का इंतजार कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर गैस की उपलब्धता को लेकर पूछने पर गाड़ी नहीं आने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है। लंबे समय से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण करने वाली गाड़ियों को लेकर भी उपभोक्ताओं ने अतिरिक्त भुगतान लिए जाने का आरोप लगाया है। उपभोक्ताओं के मुताबिक गैस सिलेंडर की कीमत ₹1004 है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में वितरण के नाम पर ₹1040 का भुगतान करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का सवाल है कि अतिरिक्त राशि देने के बावजूद यदि समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है। राजेश, उमेश कुमार मनदीप शर्मा राजीव, अभय, पूनम आदि। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद समय से सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि उन्हें एजेंसी पर सिलेंडर लेकर घंटों इंतजार न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराने, समय से सिलेंडर उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण वितरण के नाम पर लिए जा रहे अतिरिक्त ₹36 की व्यवस्था को स्पष्ट करने की मांग की है। एजेंसी की ओर से गाड़ी नहीं आने के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की बात बताई गई है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक विस्तृत पक्ष मिलने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जा सकता है।