Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२३ दिन पहले

सुल्तानपुर ब्रेकिंग कुड़वार थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास जंगल में

सुल्तानपुर ब्रेकिंग कुड़वार थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मौके से एक कॉपी बरामद हुई है,जिस पर मृतक का नाम और “मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार हूं” लिखा मिला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शादीपुर निवासी योगेंद्र राणा के रूप में हुई है।सूचना पर थानाध्यक्ष तरुण पटेल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

1601 likes
0 comments0 shares