Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

22 मार्च 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया “सुपर फेमिनिन अवार्ड्स द

22 मार्च 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया “सुपर फेमिनिन अवार्ड्स द

22 मार्च 2026 को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया “सुपर फेमिनिन अवार्ड्स द बिज़नेस आइकॉनिक अवार्ड 2026” का भव्य समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में देशभर से आई प्रतिभाशाली महिलाओं और उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगयानी, जिन्होंने बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट मंच की शोभा बढ़ाई और विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस भव्य आयोजन का सफल संचालन शिल्की छाबड़ा द्वारा किया गया, जबकि इसे SSRC एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्तिका वर्मा की अहम भूमिका रही। वहीं स्किन केयर स्पॉन्सर कविता सिरोही, ट्रॉफी स्पॉन्सर ट्रॉफी स्टूडियो, मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका, ड्रेस डिजाइनर मनिन्दर कौर और हेयर आर्टिस्ट दीक्षा सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को क्राउन और सेश पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रितु झां, अंजुला नारंग, दिशि भटनागर, भक्ति दूबे, पायल जोशी, मनीषा गुप्ता, डॉ. पल्लवी सारिका भट्ट, संजना गांगुली, रूचि अग्रवाल, डॉ. एंजेलल खन्ना, विनेता सिंह और लीना रावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके व्यवसायिक व सामाजिक योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के लिए प्रेरणादायक माहौल तैयार किया और एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

0 likes
0 comments1 shares