अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ; इन

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ; इन मुद्दों पर होगी चर्चा अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर लखनऊ में अरण्य समागम का आयोजन होगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे। कार्यक्रम में वन प्रबंधन, डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष और कैम्पा निधि के उपयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्तर प्रदेश कैम्पा की ओर से एक दिवसीय अरण्य समागम राष्ट्रीय वानिकी संवाद आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस दौरान वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री के.पी. मलिक, प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन वी. हेकाली झिमोमी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी रहेंगे। कार्यक्रम में वानिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचार, वन प्रबंधन का आधुनिकीकरण व डिजिटलीकरण, मानव-वन्यजीव संघर्ष नियंत्रण और कैम्पा निधि के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी।