Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग ४ घंटे पहले

छठ पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,

छठ पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,

छठ पूजा और मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, नगर आयुक्त व पुलिस अधिकारियों ने घाटों का किया निरीक्षण एकला बंधा, राजघाट, तकियाघाट और हनुमान घाट की तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा व साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश गोरखपुर। आगामी छठ पूजा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी नगर और पुलिस अधीक्षक नगर ने शहर के प्रमुख छठ घाटों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम सबसे पहले मूर्ति विसर्जन स्थल एकला बंधा पहुंची, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद राजघाट स्थित छठ घाट, तकियाघाट और हनुमान घाट का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि पर्व और विसर्जन कार्यक्रमों के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान सीओ कोतवाली सहित नगर निगम और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares