Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात सर्राफा व्यवसायी पर बदमाशों ने
सुल्तानपुर मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात सर्राफा व्यवसायी पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।दियरा बाजार स्थित बघैला नाले के पास पहले कार से बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिराया गया,फिर सीने में चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गए।घायल विशाल बरनवाल निवासी नानेमऊ लंभुआ क्षेत्र के शाहगढ़ कुटियवा बाजार में श्याम ज्वैलर्स के संचालक हैं।गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी मोतिगरपुर से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।पीड़ित के अनुसार न तो किसी से रंजिश है और न ही बदमाश कोई सामान लूटकर ले गए। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है।
0 likes
0 comments0 shares