ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव को प्रशासक बनाए जाने पर क्षेत्र पंचायत
ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव को प्रशासक बनाए जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में खुशी। सहजनवा गोरखपुर पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। सदस्यों ने इसे क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि अब विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी और पारदर्शिता आएगी।क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रविकांत उर्फ लालू ने कहा कि दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में ब्लॉक की विकास योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण होगा। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग करेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अजमल उर्फ गोलू, ओमकार यादव, राहुल कन्नौजिया, रामप्रवेश साहनी, मनोज यादव सहित दर्जनों सदस्यों ने दिलीप यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।