Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बी०आई०टी० की छात्रा ने होटल मैनेजमेंट कोर्स से ए०के०टी०यू० में प्राप्त किया

बी०आई०टी० की छात्रा ने होटल मैनेजमेंट कोर्स से ए०के०टी०यू० में प्राप्त किया

बी०आई०टी० की छात्रा ने होटल मैनेजमेंट कोर्स से ए०के०टी०यू० में प्राप्त किया प्रथम स्थान "सहजनवा गोरखपुर मेहनत इतनी खामोंशी से करो कि सफलता शोर मचा दे" इस बात को सच साबित करते हुए बी०आई०टी० के होटल मैनेजमेंट कोर्स की होनहार छात्रा नूरजहां ने डॉ०ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोरखपुर और संस्थान का नाम रोशन किया है। इस अभूतपूर्व सफलता के लिए छात्रा नूरजहां को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उ०प्र० की राज्यपाल महामहिम आन्नदी बेन पटेल के द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। ए०के०टी०यु० होटल मैनेजमेंट कोर्स के टॉप 10 छात्रों में 05 छात्र बी०आई०टी० कालेज के ही है। बी०आई०टी० संस्थान के लिए यह एक अत्ययंत गौरवपुर्ण पल है। छात्रो की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बी०आई०टी० में खुशी का माहौल है। स्वर्ण पदक विजेता नूरजहां सहित पाँच छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने माता-पिता के अटूट सहयोग को दिया है। छात्रों कहा, होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में बुद्धा इंस्टीट्यूट ने हमें जो व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया, उसी की बदौलत आज हम इस उपलब्धि को हासिल कर सके है। इस विशिष्ट उपलब्धि पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ० आर०ए० अग्रवाल एवं सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने नूरजहाँ सहित अन्य टापर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान चार वर्ष की मेहनत आपके अगले चालीस वर्ष के भविष्य को निर्धारित करती है। आपका कठिन परिश्रम, मेहनत, लगन ही आपको उन्नति के शिखर पर ले जाती है। बी०आई०टी० संस्थान में पढ्न पाठ्न का माहौल आधुनिक प्रयोगशालाएं व शिक्षकों का समर्पण से ही यह शुभ दिन संस्थान को प्राप्त हुआ है। संस्थान के निदेशक ने कहा की बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट हमेशा से अपने छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और ट्रेनिंग देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और नूरजहां सहित अन्य टापर की यह सफलता एवं उपलब्धि हमारे प्रयासों को दर्शाती है। इस अवसर पर ए०के०टी०यू० में बी०आई०टी० के टॉप 5 के छात्रो को संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल सी०टी०ओ० विजय श्रीवास्तव, निदेशक एच०आर० संतोष त्रिपाठी, निदेशक बी०आई०टी० डा० रूप रंजन, निदेशक फार्मेसी डा० आशीष सिंह, निदेशक डिग्री कालेज डा० अरुण पान्डेय, निदेशक होटल मैनेजमेंट कालेज डा० अभिषेक त्रिपाठी, निदेशक डिप्लोमा अभिनव श्रीवास्तव, सहित सभी विभागाध्यक्ष अधिष्ठाता शिक्षको ने छात्र को बधाई दी।

0 likes
0 comments0 shares