बेलघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह जी के एक वर्ष का

बेलघाट में भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह जी के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह बेलघाट क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह के सफलतापूर्वक एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बधाई देने वालों में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, जिनमें रणवीरशाही चंचल शाही सुशील शाही, दुर्गेश विक्रम, नीलेश मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, योगेश मिश्रा, गिरिजा शंकर मिश्रा, अनिल तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने मंडल अध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल को सुचारू, अनुशासित एवं संगठन को मजबूती देने वाला बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि बजरंगी सिंह के नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन को नई दिशा मिली है तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बढ़ी है। सभी ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए निरंतर सफलता की कामना करते हुए पार्टी और क्षेत्र के हित में इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।