Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेशबरहज,सीएमओ के साथ एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा* *स्वास्थ्य सुविधाओं

बांसगांव संदेशबरहज,सीएमओ के साथ एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा* *स्वास्थ्य सुविधाओं

सीएमओ के साथ एसआरएम टीम ने पीएचसी का लिया जायजा स्वास्थ्य सुविधाओं ली गई जानकारी देवरिया, 21 अगस्त, 2026। बलिया जनपद से आई एसआरएम टीम ने सीएमओ अनिल कुमार गुप्ता के साथ नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (न्यूपीएचसी) मझौलीराज, खामपार और सब सेंटर अगस्तपार का शुक्रवार को एसआरएम टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने यहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अभिलेखों और कार्डों की भी जांच की गई। टीम ने इमरजेंसी वार्ड और बीपीएमयू समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और रिकॉर्ड की स्थिति को परखा। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि टीम खामपार में डॉ. राहुल कुमार, डॉ संतोष कुमार व मौझोलीराज में डॉ श्रीकांत वर्मा और नितेश मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रोगों की जांच, बिजली, पेयजल, लेबर रूम, ओपीडी और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। टीम ने अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों से भी बातचीत की। इस दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली गई। एसआरएम टीम निरीक्षण में सामने आए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों, व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को टीम अपनी रिपोर्ट में दर्ज करेगी। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर डीसीपीएम डिप्टी सीएमओ डॉ. कार्तिक पाण्डेय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares