D
Gorakhpur२९ मिनट पहले
सरदार नगर ब्लाक के निपुण विद्यालयो को मिला प्रशस्तिपत्र

चौरी चौरी गोरखपुर। डायट परिसर स्थित गुरू गोरक्षनाथ सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्ड सरदार नगर से प्राथमिक विद्यालय बिलारी, बेलवाबाबू,डुमरीखास ,रसूलपूर, भाऊपार,शत्रुहनपुर, पोखरभिडा. इब्राहिमपुर, पंसरही,गगड़ा,मिर्जवा सरदार व कम्पोजिट विद्यालय बंसत टोला,के प्रधानाध्यापक को डायट प्राचार्य द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड ने सभी चयनित विद्यालयों के प्रधानाध्यापको को शुभकामनाएं दी इसी क्रम में वरिष्ठ शिक्षक चन्द्र प्रकाश शुक्ला,अध्यक्ष नरेन्द्र यादव , मंत्री अनिल कुमार चन्द,शिक्षक नेता संतोष गिरि हरिश्चंद्र पाण्डेय, समस्त ब्लाक शिक्षको ने बधाई व शुभकामनाए दी।
0 likes
0 comments0 shares