Bansgaon Sandesh
Login

36 घंटे का वादा, 12 घंटे में कार्रवाई: एक बदमाश घायल, दूसरा

36 घंटे का वादा, 12 घंटे में कार्रवाई: एक बदमाश घायल, दूसरा

36 घंटे का वादा, 12 घंटे में कार्रवाई: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार। मदरिया । ------------- गोवंश अवशेष मिलने के बाद पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश फरार; स्थानीय मददगार की गिरफ्तारी की मांग.... धौंसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में गोवंश के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच गोला पुलिस ने 36 घंटे में गिरफ्तारी का दिया गया भरोसा पूरा करने का दावा किया है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय के अनुसार, शुक्रवार को ग्रामीणों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था। शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे चीनी मिल-माल्हनपार रोड पर पुलिस की संदिग्ध बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में अब्दुल रहमान उर्फ राजू निवासी इमलीडीहखुर्द, थाना सिकरीगंज के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मोटरसाइकिल से गिरने के बाद नूरूल हसन पुत्र शान मोहम्मद निवासी इमलीडीहखुर्द को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल अब्दुल रहमान को सीएचसी गोला ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय ने कहा कि पुलिस ने ग्रामीणों से जो वादा किया था, उसे पूरा करके दिखाया है। पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। स्थानीय मददगार की गिरफ्तारी की मांग..... गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले गजेन्द्र नारायण राय ने पुलिस कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई बधाई की पात्र है, लेकिन अभी स्थानीय मददगार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति यह संकेत देती है कि बिना स्थानीय मदद के इस तरह की घटना को अंजाम देना संभव नहीं है। गोवंश का वध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। जिस स्थान पर गोवंश काटे जाने की बात सामने आई है, वहां आए दिन किसी न किसी जानवर के काटे जाने की शिकायत सामने आती रहती है। दो घंटे जाम रहा था हाईवे.... शुक्रवार सुबह धौंसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में धन निरंकार आश्रम के पास गोवंश के अवशेष मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सुबह करीब नौ बजे से 11 बजे तक चिलवा पुल पर गोला-कौड़ीराम मार्ग स्थित स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सीपी पाण्डेय और तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया था। पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 345/26 के तहत धारा 3/5 गोवध निवारण अधिनियम में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares