Bansgaon Sandesh
Login
Khushboo Singh
Lucknow११ मिनट पहले

खजनी में इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों में चाकूबाजी, दो घायल; एक गम्भीर

खजनी में इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों में चाकूबाजी, दो घायल; एक गम्भीर

खजनी में इंटर कॉलेज के बाहर छात्रों में चाकूबाजी, दो घायल; एक गंभीर खजनी, गोरखपुर। बांसगांव संदेश खजनी-माल्हनपार मार्ग स्थित आदर्श इंटर कॉलेज हरदीचक के पीछे मंगलवार दोपहर छात्रों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। घटना में हाईस्कूल के दो छात्र घायल हो गए। एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि सातवीं घंटी के दौरान सहसीं गांव निवासी विनय (14) और माघीपार निवासी शिवम कुमार (17) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। विनय के सीने में गहरा घाव लगा, जबकि शिवम के सिर, हाथ और बाएं अंडकोष में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंची। गंभीर रूप से घायल शिवम को बांसगांव सीएचसी से गोरखपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि विनय का हरनही सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। बांसगांव थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि घटना विद्यालय के बाहर की बताई गई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares