हरैडाड़ में 19 अक्टूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी, 27 को होगा भव्य भंडारा

हरैडाड़ में 19 अक्टूबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी, 27 को होगा भव्य भंडारा सिकरीगंज/गोरखपुर। गोरखपुर जिले के सिकरीगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरैडाड़ में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 19 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ होगा, जबकि इसका समापन 27 अक्टूबर को किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। आयोजन के संबंध में बब्लू पाण्डेय ने बताया कि 19 अक्टूबर को हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा बाबा बैजूनाथ धाम पहुंचेगी, जहां से कलश में जल लेकर श्रद्धालु वापस हनुमान मंदिर पहुंचेंगे। इसके साथ ही श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। वहीं, टिंचू ओझा ने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम छह बजे से शुरू होकर रात नौ बजे तक चलेगी। कथा के माध्यम से श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों, आदर्शों और मर्यादा से परिचित होंगे। 27 अक्टूबर को कथा के समापन के अवसर पर भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री जगदीश ओझा और उनकी पत्नी गीता देवी होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से श्रीराम कथा में शामिल होकर कथा का रसपान करने तथा पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।