Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur७ दिन पहले

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, दिल्ली में सुपीरियर ग्रुप का गौरवपूर्ण क्षण

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, दिल्ली में सुपीरियर ग्रुप का गौरवपूर्ण क्षण

सहजनवा गोरखपुर । दिल्ली में आयोजित आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप मैच (कोका-कोला प्रायोजित) के अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने गौरव और प्रतिष्ठा का एक विशेष क्षण दर्ज किया। मैच के उद्घाटन समारोह के दौरान सुपीरियर ग्रुप के माननीय वाइस चेयरमैन श्री विशाल अग्रवाल जी ने मैदान पर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रेरित किया। उनकी उपस्थिति ने उत्कृष्टता, नेतृत्व और खेल भावना के प्रति सुपीरियर ग्रुप की सुदृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। स्टेडियम की ऊर्जावान वातावरण के बीच यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जहाँ खेल की भावना और संगठन की दूरदर्शिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाते हुए कंपनी के सीईओ श्री आशीष सेठी तथा सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स हेड डॉ. सुनील कुमार मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सक्रिय सहभागिता निभाई।उनकी उपस्थिति ने सुपीरियर ग्रुप के मजबूत नेतृत्व और मूल्यों का प्रतिनिधित्व किया। ऐसे प्रतिष्ठित मंच न केवल क्रिकेट की भावना का उत्सव मनाते हैं, बल्कि हमारे समूह की विकास, टीमवर्क और राष्ट्रीय गौरव के प्रति प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करते हैं। सुपीरियर ग्रुप उसी जुनून, संकल्प और विजयी भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो मैदान पर और मैदान के बाहर दोनों जगह सच्चे विजेताओं की पहचान है। मैच के दौरान गौरव शर्मा और राहुल प्रताप की उपस्थिति रही। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज – उत्कृष्टता की प्रेरणा, नेतृत्व का उत्सव।

100 likes
0 comments0 shares