Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria३२ मिनट पहले

बांसगांव संदेश बरहज, वृद्धावस्था पेंशन की लंबित किस्त का शीघ्र होगा भुगतान

बांसगांव संदेश बरहज वृद्धावस्था पेंशन की लंबित किस्त का शीघ्र होगा भुगतान देवरिया 22 अगस्त जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत जिन पेंशनरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चतुर्थ किस्त तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त की पेंशन राशि अभी प्राप्त नहीं हुई है, उनके भुगतान की प्रक्रिया निदेशालय, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा नवीन प्रक्रिया के तहत की जा रही है। इसी कारण पेंशन भुगतान में विलंब हुआ है। उन्होंने बताया कि निदेशालय द्वारा पेंशनरों की लंबित पेंशन राशि का भुगतान यथाशीघ्र कर दिया जाएगा। पेंशन राशि प्रेषित होने के संबंध में सूचना भी प्रकाशित कराई जाएगी।

1 likes
0 comments1 shares