सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर में ट्रक चालक की हत्या के
सुल्तानपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के पयागीपुर में ट्रक चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए ट्रक के खलासी को नामजद किया है। मृतक चालक के पिता की तहरीर पर आरोपी खलासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।कोतवाली नगर के पयागीपुर में ट्रक के अंदर चालक का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक मालिक ने शव की पहचान प्रयागराज निवासी चालक प्रदीप यादव के रूप में की थी।मृतक के पिता राम अधार ने ट्रक के खलासी संजय शर्मा के खिलाफ नामजद तहरीर दी,जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक मालिक ने पहले खलासी होने की जानकारी नहीं दी थी और बताया था कि चालक अकेले ही ट्रक चलाता था।अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।