बेलघाट थाने में नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने संभाला कार्यभार, संदीप कुमार यादव को दी गई भावभीनी विदाई

बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट थाने में थाना प्रभारी के पद पर बदलाव के बाद नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं पूर्व थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव को पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना परिसर में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों और कांस्टेबलों ने पूर्व थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव को फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए नम आंखों से विदाई दी। वहीं नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विदाई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें ललकन बाबा, अरुण कुमार शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, गुड्डू लाल श्रीवास्तव, बबलू यादव, जितेंद्र गुप्ता और महंत तिवारी समेत क्षेत्र के कई लोग उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत थाना प्रभारी अजय कुमार पटेल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उ