होटल विवाद: अधिवक्ता समेत अन्य के खिलाफ अर्जी पर होगी अग्रिम जाँच
होटल विवाद: अधिवक्ता समेत अन्य के खिलाफ अर्जी पर होगी अग्रिम जाँच (*सुल्तानपुर)* शहर के लक्ष्मी होटल में अधिवक्ता पर हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। जेल में बंद होटल संचालक पूरन पोपटानी ने अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह समेत 7 नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। एसआई बब्लू सोनकर ने कोर्ट में रिपोर्ट दी कि अधिवक्ता पर हमले में आधा दर्जन आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि होटल संचालक की शिकायत पर कोतवाली में कोई केस दर्ज नहीं हुआ। रविवार को आए आदेश में सीजेएम नवनीत सिंह ने परिस्थितियों को देखते हुए निस्तारण से पूर्व अग्रिम जाँच जरूरी समझी और नगर कोतवाल को शीघ्र जाँच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। अगली सुनवाई 22 अक्टूबर को होगी। *क्या था मामला❓* अन्तरात्मा सिंह की तहरीर पर 21 जून की रात का केस दर्ज है। आरोप है कि रेलवे स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी होटल में भोजन करने गए अधिवक्ता धर्मात्मा सिंह पर होटल संचालक पूरन पोपटानी, हर्षित पोपटानी, रजत गुप्ता उर्फ कल्लू समेत अन्य ने रॉड-बेलचे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए बिपिन पांडेय व राजन पाठक को भी पीटा गया। पुलिस ने पूरन पोपटानी, हर्षित, चंद्र भूषण गुप्ता, अर्श श्रीवास्तव, बहादुर वर्मा व अमन कुमार को जेल भेजा था। वहीं होटल संचालक का आरोप है कि भोजन के पैसे मांगने पर अधिवक्ता पक्ष ने तोड़फोड़ व बवाल किया।