Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज,मांगी दुआ

अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज,मांगी दुआ

बड़हलगंज: पवित्र रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज श्रद्धा और अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर नगर की जामा मस्जिद सहित आसपास की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। _____रमजान माह के अन्तिम शुक्रवार को सुबह से ही रोजेदार और नमाजी मस्जिदों में पहुंचने लगे जिससे दोपहर तक सभी मस्जिदें खचाखच भर गईं। जामा मस्जिद बड़हलगंज में बड़ी संख्या में नमाजियों ने अल्लाह की इबादत की। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान के महत्व, रोजे की फजीलत और इस पवित्र महीने में इबादत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देते हुए समाज में शांति बनाए रखने की अपील भी की।नमाज के बाद, नमाजियों ने देश और प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगीं। इस अवसर पर लोगों ने इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।जामा मस्जिद में पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी, पूर्व चेयरमैन सूरज जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि बीरू सोनकर, अजय दुबे,गौरव दुबे, अजय सर्राफ, फैजान, डॉ नुमान,सिराज,सलीम, तारिक अहमद, गिरिजेश तिवारी, भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अरुण तिवारी, ज्ञानवेन्द्र मिश्र, लल्लन तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने नमाजियों से मिलकर उन्हें अलविदा की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

1 likes
0 comments0 shares