Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

लखनऊ को मिली बड़ी सौगात! पूर्व अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के अथक

लखनऊ को मिली बड़ी सौगात! पूर्व अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के अथक

लखनऊ को मिली बड़ी सौगात! पूर्व अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह के अथक प्रयासों से केसरी कॉलोनी का ट्रांसफार्मर स्वीकृत*ऊर्जा मंत्री और MD मध्यांचल के दखल से मिली कामयाबी ​ महाकाल की असीम कृपा और जनपद प्रतापगढ़ के अंतू नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री योगेश प्रताप सिंह जी के भगीरथ प्रयासों को आखिरकार बड़ी सफलता मिली है! लखनऊ जनपद के ललई पावर हाउस के अंतर्गत, केसरी कॉलोनी (नीलकंठ एनक्लेव) के निवासियों को अब बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिलने जा रही है। श्री योगेश प्रताप सिंह जी के प्रयासों से यहाँ के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि (Upgradation) को आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। ​सफलता के पीछे की पूरी कहानी: ​मई 2025 से संघर्ष: श्री योगेश प्रताप सिंह जी पिछले साल मई 2025 से ही इस जनहित के कार्य के लिए लगातार प्रयासरत थे। ​ऊर्जा मंत्री से मुलाकात: पिछले सप्ताह उन्होंने प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी से मुलाकात कर जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ​अधिकारियों को निर्देश: माननीय मंत्री जी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए MD मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, श्रीमती रिया केजरीवाल जी को आवश्यक निर्देश दिए। ​अंतिम मुहर: उसी दिन योगेश प्रताप सिंह जी ने MD मध्यांचल और डायरेक्टर (तकनीकी) से व्यक्तिगत मुलाकात कर प्रक्रिया को गति दी, जिसके परिणामस्वरूप आज यह स्वीकृति पत्र जारी हुआ है। ​विशेष नोट: पूरे लखनऊ से क्षमता वृद्धि (Capacity Enhancement) के लिए स्वीकृत होने वाला यह एकमात्र ट्रांसफार्मर है, जिसे आप जारी सूची के सीरियल नंबर 69 पर देख सकते हैं। जनता की सेवा में समर्पित श्री योगेश प्रताप सिंह जी का यह प्रयास वाकई सराहनीय है!

0 likes
0 comments0 shares