हत्यारोपी केशरी मामा ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर,शार्प शूटर में
हत्यारोपी केशरी मामा ने पुलिस को चकमा देकर किया सरेंडर,शार्प शूटर में होती है गिनती *18 जुलाई को सीजेएम कोर्ट में दी थी सरेंडर अर्जी,पुलिस ने भेजी थी वांछित की रिपोर्ट,गिरफ्तार कर पाने में पुलिस रही नाकाम* --------------------------------------------- सुल्तानपुर। प्रॉपर्टी डीलर माताप्रसाद पांडेय की हत्या के मामले में लम्बे समय से वांछित चल रहे प्रयागराज जिले के आरोपी केशरी उपाध्याय उर्फ मामा ने सोमवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपी केशरी मामा की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। कुड़वार थाने के पूरे बेनीमाधव गांव के रहने वाले वादी मुकदमा अवनीश पांडेय ने गत 25 मार्च की घटना बताते हुए प्रॉपर्टी विवाद में अपने पिता माताप्रसाद पांडेय की गोली मारकर हत्या किए जाने के आरोप में स्थानीय थाने के रूपापुर निवासी रमेश मौर्य,उनके पुत्र अनुराग मौर्य,सह आरोपी सुरेंद्र शर्मा व अज्ञात लोगो के खिलाफ कुड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।