Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पिपरौली सहकारी समिति के नए भवन से खाद वितरण शुरू, ब्लॉक प्रमुख

पिपरौली सहकारी समिति के नए भवन से खाद वितरण शुरू, ब्लॉक प्रमुख

पिपरौली सहकारी समिति के नए भवन से खाद वितरण शुरू, ब्लॉक प्रमुख और मंडल अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। सहजनवा गोरखपुर साधन सहकारी समिति लिमिटेड पिपरौली के नव-निर्मित भवन से बुधवार को खाद वितरण का शुभारंभ हुआ। ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव और पिपरौली मंडल अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख *दिलीप कुमार यादव* ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। इस नए भवन से क्षेत्र के किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद उपलब्ध होगी। अब उन्हें खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मंडल अध्यक्ष रविप्रताप सिंह ने कहा कि यह भवन किसानों के लिए बड़ी सौगात है। समिति के माध्यम से हर किसान को उचित दाम पर समय से खाद मिले, यही हमारा प्रयास है। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष अंशावती सिंह,जनार्दन श्रीवास्तव, चंद्रकुमार सिंह ‘चंदन’, सुनील निगम, संजय सिंह, नन्हे सिंह, ग्राम प्रधान मोनू शर्मा, ग्राम प्रधान अब्दुल खालिक, ग्राम प्रधान इंद्रेश यादव, ग्राम प्रधान चंद्रभूषण पाण्डेय, ग्राम प्रधान उमेश पाण्डेय, भाजपा एसटी मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष उपेन्द्र गौड़, राणा विजेन सिंह समिति के सचिव सुनील गौड़ सहित सैकड़ों किसान एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares