Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बरहज व भलुअनी की चयनित ग्राम पंचायतों में 16 अक्टूबर को लगेगा शिविर।

बरहज व भलुअनी की चयनित ग्राम पंचायतों में 16 अक्टूबर को लगेगा शिविर। देवरिया, 14 अक्टूबर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर 16 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे तहसील बरहज परिसर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कम पेंशन मिलने के कारण पात्रता से वंचित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। शिविर में बरहज विकास खंड की भुलईपुर, कोटवा, हरना डीह, उसरा महौव पिपरा कोट तथा भलुअनी विकास खंड की अमाव, बरौली, खुदीया मिश्र, खुदीया पाठक व सोनबरसा ग्राम पंचायतों के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को समय से उपस्थित होकर शिविर का संचालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं

0 likes
0 comments1 shares