Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुल्तानपुर आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पर कर्मचारी पर मुकदमा। सोशल मीडिया पर कथित
सुल्तानपुर आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पर कर्मचारी पर मुकदमा। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट करने के मामले में जिला समाज कल्याण विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक अभिषेक गिरी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद और एडवोकेट अशोक सिंह विसेन आदि कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 likes
0 comments0 shares