Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

साइबर सेल रुधौली की बड़ी सफलता: व्हाट्सएप हैक कर उड़ाए गए 50

साइबर सेल रुधौली की बड़ी सफलता: व्हाट्सएप हैक कर उड़ाए गए 50

साइबर सेल रुधौली की बड़ी सफलता: व्हाट्सएप हैक कर उड़ाए गए 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के नेतृत्व में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना रुधौली की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 50 हजार रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना रुधौली क्षेत्र के ग्राम मरवटिया आसरे निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र रामकेवल यादव का व्हाट्सएप हैक कर साइबर अपराधियों ने एक एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करा ली थी। इसके बाद ठगों ने उनके खाते से 50,000 रुपये अज्ञात बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई गई थी। शिकायत संख्या 33105260100666 प्राप्त होने के बाद थाना रुधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक एजाज अहमद तथा साइबर सेल के कर्मी सर्वदानंद यादव एवं सतीश चंद्र ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम ने त्वरित तकनीकी एवं विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए संबंधित खाते में गई धनराशि को समय रहते होल्ड (लीन) करा दिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पीड़ित के पूरे 50,000 रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दिए गए। अपनी गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर वीरेंद्र यादव ने थाना रुधौली पुलिस, साइबर सेल टीम तथा बस्ती पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक, एपीके फाइल या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।

0 likes
0 comments0 shares