अस्थौला नाला पुलिया में युवक का मिला शव, सनसनी .... युवक की

अस्थौला नाला पुलिया में युवक का मिला शव, सनसनी .... युवक की पहचान अस्थौला निवासी 35 वर्षीय अजय के रुप में हुई, मामले में पुलिस जांच में जुटी गगहा गोरखपुर बांसगांव।गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अस्थौला में स्थित मझगांवा नर्रे मार्ग पर स्थित अस्थौला नाला पुलिया में शव मिलने से सनसनी मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से शव का बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। शुक्रवार सुबह थाना क्षेत्र के अस्थौला नाला पुलिया में एक युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े सात बजे गगहा पुलिस व डायल 112को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नाला में से शव को बाहर निकाला गया।शव की पहचान अस्थौला निवासी 35वर्षीय अजय पुत्र जगदीश के रुप में हुई। मृतक अजय के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे निकला था।अजय ऊर्फ भुन्नुर प्लम्बर का काम करता था।और आज सुबह मेरे बेटे का शव अस्थौला नाला पुलिया में मिला। पिता जगदीश ने बताया कि तीन बेटो में सबसे छोटा था अजय।और चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा है और उसका एक 5 से 6 वर्ष का बेटा है।इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।