नाली के पास से मिट्टी हटाने को लेकर मां ने बेटा औरबेटी के साथ मिलकर महिला को मार पीट कर किया घायल
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुरा निवासिनी कलावती देवी पत्नी राम वृक्ष की तहरीर पर पुलिस ने इन्दू देवी पत्नी राम नारायन पासवान, और शीलू पुत्री राम नारायन पासवान, विकेश पासवान पुत्र राम नारायन पासवान के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुरा निवासिनी कलावती देवी पत्नी राम वृक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते चार मई को सुबह 6 बजे के करीब नाली के पास से मिट्टी हटाने को लेकर पट्टीदार इन्दू देवी ने अपने बेटी शीलू और बेटा विकेश के साथ मिलकर मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझ घायल को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।