Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra७ मिनट पहले

थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण

थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण

*थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का मात्र 08 घंटे में सफल अनावरण, प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी हत्या, अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल एवं मृतक का मोबाइल फोन बरामद-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के कुशल नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा हत्या की एक सनसनीखेज घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल, मृतक का मोबाइल फोन एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.06.2026 को थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जोरूखाड़ में रजनीकान्त पुत्र अश्वनी गोंड, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम पतरिया, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र का शव बरामद हुआ था। घटनास्थल के निकट मृतक की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP 64 B 3004 भी खड़ी मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल, साक्ष्य संकलन एवं घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के द्वारा करते हुए समुचित निर्देश देकर घटना के अनावरण हेतु लगया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विंढमगंज पर मु0अ0सं0 78/2026, धारा 103(1), 238(A) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। *कृत कार्यवाही-* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन एवं स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप घटना के मात्र 08 घंटे के भीतर दिनांक 04.06.2026 को समय 20:29 बजे मुखबिर की सूचना पर टहानिया खोली स्थित सुनील प्रजापति के खाली मकान के पास से अभियुक्त दिनेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ में अभियुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि उसे मृतक रजनीकान्त का उसकी पत्नी के साथ प्रेम-प्रसंग होने की जानकारी थी, जिसके कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिशवश वह मृतक को बहाने से अपने साथ जंगल की ओर ले गया और घटना में प्रयुक्त चापड़ से उसकी हत्या कर दी। घटना के उपरान्त उसने मृतक का मोबाइल फोन, आला कत्ल (चापड़) तथा अपने पहने हुए कपड़ों को झाड़ियों में छिपा दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर उक्त सामान को बरामद कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* दिनेश पुत्र जीत सिंह, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम केवाल, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र। *बरामदगी का विवरण-* * एक अदद आला कत्ल (चापड़)। * मृतक का एक अदद वन प्लस मोबाइल फोन। * अभियुक्त का लोवर एवं शर्ट। *गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढ़मगंज, जनपद सोनभद्र। 2. हे0का0 सुरेन्द्र प्रजापति, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र। 3. का0 सुनील कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र। 4. का0 आलोक कुमार, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

0 likes
0 comments0 shares