Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*भैंसा बाजार में जलभराव की समस्या पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, जल

*भैंसा बाजार में जलभराव की समस्या पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, जल

*भैंसा बाजार में जलभराव की समस्या पर एसडीएम का औचक निरीक्षण, जल निकासी के दिए निर्देश* भैंसा बाजार/गोरखपुर। बारिश के दौरान जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर बुधवार को एसडीएम खजनी कुणाल रस्तोगी ने भैंसा बाजार क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तालाब-पोखरों में जमा पानी और गांव में जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम प्रधान भैंसा बाजार तूफानी कनौजिया ने बताया कि बारिश के दौरान तालाब और पोखरों का पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के अंदर जमा हो जाता है। इससे ग्रामीणों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के कारण आवागमन समेत अन्य समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। एसडीएम खजनी कुणाल रस्तोगी ने बताया कि उन्हें करीब तीन-चार दिन पहले भैंसा बाजार स्थित एक पोखरे में जल निकासी बाधित होने की जानकारी मिली थी। नाली रुक जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी, जिससे ग्रामीण परेशान थे। इसके बाद एडीओ पंचायत खजनी,व बीडीओ खजनी और स्थानीय पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि पंप के माध्यम से पोखरे में जमा पानी को बाहर निकाला गया, जिसके बाद जल निकासी सुचारू हो गई है। निरीक्षण के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि पीडब्ल्यूडी की ओर से अभी यहां ड्रेन का निर्माण नहीं कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अथवा स्थानीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ड्रेन निर्माण का कार्य कराया जाएगा, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

0 likes
0 comments1 shares