विधायक ने छह प्रमुख सड़कों को जनता को किया समर्पित, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

चौरी चौरा गोरखपुर।विधानसभा क्षेत्र के राजी जगदीशपुर स्थित बागेश्वरी चौराहे पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ई. सरवन निषाद ने जन चौपाल लगाकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन छह प्रमुख लंबी सड़कों को जनता को समर्पित करते हुए क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद प्राप्त किया।जन चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। विधायक ई. सरवन निषाद ने कहा, “जनता की सुविधा, क्षेत्र का विकास और बेहतर आवागमन हमारी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारना और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारा संकल्प है।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। छह प्रमुख सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलेगी।विधायक ने कहा कि जन चौपाल का उद्देश्य सिर्फ समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाशधर दुबे, जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी, राहुल जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, प्रधान दिलीप यादव, शैलेश निषाद, प्रचेंद्र पासवान, रामनिवास गौड़, अविनाश शर्मा, रामसमुझ विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, बबलू जायसवाल, आदित्य निषाद, पन्नेलाल निषाद, मनोज निषाद एडवोकेट, सुरेश निषाद, मनोज निषाद, प्रमोद निषाद, सुशील मास्टर साहब सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।