काशी में नक्सली कमांडर का अंत: यूपी ATS के एनकाउंटर में 30

काशी में नक्सली कमांडर का अंत: यूपी ATS के एनकाउंटर में 30 लाख का इनामी बृजेश गंझू ढेर *वाराणसी।* यूपी ATS कोए नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी मिली है। वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की भोर में हुई मुठभेड़ में झारखंड के कुख्यात नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो और 30 लाख के इनामी कमांडर बृजेश गंझू को ढेर कर दिया गया है। मारे गए नक्सली की पहचान बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता पुत्र पंचू गंझू, निवासी ग्राम लुटू, थाना लावालौंग, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और NIA ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। a752 *कैसे हुआ एनकाउंटर* ATS को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृजेश गंझू अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जाने वाला है। सूचना पर ATS और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने लंका मैदान के पास घेराबंदी की। 826f रविवार सुबह करीब 4:49 से 5 बजे के बीच टीम ने उसे रोककर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन वह बाइक से कूदकर पुलिस टीम पर फायर करने लगा। जवाबी क्रॉस फायरिंग में उसे गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। *बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई अफसरों की जान* मुठभेड़ के दौरान नक्सली द्वारा चलाई गई गोलियां ATS के डिप्टी SP विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेन्द्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। जैकेट की वजह से दोनों बाल-बाल बच गए। a752 मौके से पुलिस ने 2 पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में ATS और वाराणसी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।