Sultanpur३५ मिनट पहले
रिटायरमेंट के बाद भी ‘रेंज’ बरकरार: सुल्तानपुर वन विभाग में वसूली का
रिटायरमेंट के बाद भी ‘रेंज’ बरकरार: सुल्तानपुर वन विभाग में वसूली का जंगलराज सुल्तानपुर- वन विभाग के रिटायर वन कर्मी नरेन्द्र सिंह पर FIR के बाद भी वसूली नहीं थम रही। सेवा निवृत्त कर्मी नरेंद्र बहादुर सिंह पर कटे पेड़ के मामले में 20 हजार रुपये मांगने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। 28 मई को उप रेंज अधिकारी बल्दीराय की तहरीर पर FIR दर्ज हुई थी। 04 जून को दाउदपुर हेमनापुर निवासी भुल्लन कोरी ने नया मामला दर्ज कराया। रिटायर कर्मी नरेन्द्र सिंह अफसरों की शह पर आज भी ‘साहब’ बने हुए हैं। सवाल है कि विभाग चला कौन रहा है? इसौली बीट प्रभारी रेखा सिंह संग उक्त रिटायर वन कर्मी द्वारा अवैध वसूली आज भी जारी है। संबंधित अधिकारी मौन सहमति प्रदान किये हैं।
0 likes
0 comments0 shares