नोनहरा पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार

नोनहरा पुलिस ने अपहरण से संबंधित मामले में 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार सिरवल गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, बीएनएस की संबंधित धाराओं में दर्ज है मुकदमा गाजीपुर, 20 नवंबर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस को एक मामले में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को अपहरण से संबंधित मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 नवंबर को उपनिरीक्षक समर सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम सिरवल में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना नोनहरा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 349/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त आकाश राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश राजभर (19 वर्ष) पुत्र रमन राजभर निवासी ग्राम सिरवल, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समर सिंह एवं थाना नोनहरा के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। बांसगांव संदेश