Sultanpur१४ मिनट पहले
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत इसौली विधानसभा क्षेत्र के
सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज निवासी राजेश दूबे ‘निर्माण’ को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।नियुक्ति के बाद रसूलपुर वलीपुर निवासी युवा भाजपा नेता जितेंद्र मिश्र उर्फ जीतू ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व नवनियुक्त जिला मंत्री राजेश दूबे ‘निर्माण’ का माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस दौरान जितेंद्र मिश्र ने कहा कि राजेश दूबे ‘निर्माण’ के जिला मंत्री बनने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
0 likes
0 comments0 shares