Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पड़ौली में खेत की आग ने बढ़ाया खतरा, दमकल न पहुंचने से

पड़ौली में खेत की आग ने बढ़ाया खतरा, दमकल न पहुंचने से

पड़ौली में खेत की आग ने बढ़ाया खतरा, दमकल न पहुंचने से ग्रामीणों ने संभाली मोर्चा। मदरिया । गोला थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव के खेल मैदान के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी अज्ञात व्यक्ति ने खेत में पड़े डंठलों में आग लगा दी। तेज लू और हवा के चलते आग तेजी से फैलने लगी और गांव की ओर बढ़ने लगी। स्थिति बिगड़ते देख ग्रामीण तुरंत सक्रिय हो गए। लोगों ने अपने-अपने टुल्लू पंप चालू कर आसपास के खेतों में पानी डालना शुरू किया। साथ ही खेतों में पड़े सरसों के डंठल और सरपत के गट्ठरों को हटाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने अग्निशमन दल को सूचना दी, लेकिन वहां से जवाब मिला कि स्टेशन पर केवल एक ही गाड़ी उपलब्ध है और वह भी कोहरी-कोहरा क्षेत्र में आग बुझाने गई हुई है। इस कारण पड़ौली में समय पर दमकल नहीं पहुंच सकी। गौरतलब है कि पड़ौली चौराहा लकड़ी कारोबार के लिए प्रसिद्ध है। यदि यहां रखे लकड़ी के गांजों में आग लग जाती, तो लाखों रुपये का नुकसान हो सकता था। इस खतरे को देखते हुए लकड़हारे और ग्रामीण मिलकर आग बुझाने में जुटे रहे। मिली जानकारी के अनुसार पहले परसा उर्फ अगलहवा अग्निशमन केंद्र पर दो दमकल गाड़ियां तैनात थीं, लेकिन वर्तमान में केवल एक ही गाड़ी रह गई है। ऐसे में एक साथ दो स्थानों पर आग लगने की स्थिति में एक क्षेत्र को अपने हाल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं, क्षेत्र में खेतों में डंठल जलाने की घटनाओं पर गोला प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई न होने से भी ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता, जबकि डंठल जलाने पर प्रशासन की तरफ से पूर्णतया रोक है और कार्यवाही के भी नियम है ।

0 likes
0 comments0 shares