Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Ayodhyaलगभग २ घंटे पहले

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित अयोध्या रुदौली। जनपद अयोध्या में संचालित 102 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर प्रसूता के लिए वरदान साबित हुई। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर पूनम के परिजनों ने तत्काल 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32FG2061 निर्धारित समय में मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के प्रशिक्षित कर्मियों ने प्रसूता को प्राथमिक देखभाल प्रदान करते हुए सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में प्रसूता का सफल प्रसव कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य है। परिजनों ने बताया कि यदि 102 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने एंबुलेंस सेवा के चालक, ईएमटी तथा सीएचसी रुदौली के चिकित्सा दल की तत्परता, संवेदनशीलता और बेहतर सेवा की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की 102 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी और भरोसेमंद साबित हो रही है। समय पर मिली यह सहायता उनके परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही।

0 likes
0 comments1 shares