युवक पर लड़की भगाने का आरोप,केस दर्ज मदरिया । उपनगर के बेवरी

युवक पर लड़की भगाने का आरोप,केस दर्ज मदरिया । उपनगर के बेवरी चौराहे से एक लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। उपनगर के बेवरी चौराहा निवासिनी सरोजा देवी पत्नी रामबचन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि एक पांडे नाम का युवक जो कि ग्राम शिवपुर थाना गोला का रहने वाला है उसकी 17 वर्षीय पुत्री खुशबु को दिनांक 13 मार्च को दिन में लगभग 12 बजे घर से बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पता चलने पर काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। लड़की के मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर फोन रिसीव नहीं हो रहा। ---------------------------------------------------- उक्त मामले में एसएचओ गोला के निर्देश पर उक्त युवक पांडे के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।