अलीगंज में नारी शक्ति सम्मेलन, सशक्तिकरण पर जोर.. *मुख्य अतिथि ऊषा मौर्या
अलीगंज में नारी शक्ति सम्मेलन, सशक्तिकरण पर जोर.. *मुख्य अतिथि ऊषा मौर्या बोलीं-33% आरक्षण की दिशा में बढ़े कदम..* *भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय ने कहा महिला समाज की मजबूत नींव.* *रिपोर्ट-उदय प्रकाश मिश्रा..* *सुल्तानपुर-* जिले के इसौली विधानसभा क्षेत्र के अलीगंज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन एवं विधानसभा सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन भाजपा नेत्री मनीषा पांडेय के संयोजन में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री ऊषा मौर्या व विशिष्ट अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ऊषा मौर्या को मनीषा पांडेय ने अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ऊषा मौर्या ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के प्रयास लंबे समय से चल रहे हैं और अब यह लक्ष्य साकार होने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति देश के विकास की प्रमुख आधार है। कार्यक्रम की संयोजिका मनीषा पांडेय ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना जरूरी है,तभी सशक्त नारी सशक्त भारत संभव है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका अहम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की। उन्होंने महिलाओं को आत्म-निर्भर बनने का संदेश दिया। इस मौके पर शैलेंद्र प्रताप सिंह, रेखा निषाद,राजेश दूबे,योगेंद्र प्रताप सिंह ‘बब्लू’,विशाल जायसवाल,मनीष तिवारी,सीमा यादव, जग प्रसाद वर्मा,संतोष पाल सहित हजारों की संख्या में नारी शक्ति मौजूद रहीं।