सुल्तानपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान आशा सिंह ने शोकाकुल परिवारों से की
सुल्तानपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान आशा सिंह ने शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात, अस्वस्थ लोगों से मिलकर जाना हालचाल,जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा बीमार एवं ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। भ्रमण के दौरान सबसे पहले आशा सिंह इसहाकपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने संदीप पाल के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने धनजई गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश प्रजापति जी से मुलाकात कर ऑपरेशन के उपरांत उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके उपरांत आशा सिंह खैचिला गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने कांति सिंह जी का ऑपरेशन के बाद कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद वे सरैया पूरे सांव गांव पहुंचकर शिवाकांत तिवारी जी के 19 वर्षीय पुत्र के असामयिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव साथ रहने का भरोसा दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी आशा सिंह से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी का हालचाल जाना और जनता के सुख-दुख में सदैव सहभागी रहने का संदेश दिया।