Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बैठक पंडित

निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बैठक पंडित

निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने की बैठक पंडित हरिसहाय डिग्री कॉलेज जैती में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को किया जागरूक बेलघाट/गोरखपुर। पंडित हरिसहाय डिग्री कॉलेज, जैती बेलघाट के परिसर में गुरुवार को निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में खजनी तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कुणाल रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया तथा निर्वाचन से जुड़े आवश्यक बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील की कि वे स्वयं निर्वाचन एवं मतदान के प्रति जागरूक हों तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश दुबे ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी को अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पीए के.के. दुबे, विद्यालय के शिक्षकगण तथा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित एवं सम्मानित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन एवं मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। बांसगांव संदेश न्यूज़ बेलघाट से संवाददाता भोला गौड़ की रिपोर्ट

0 likes
0 comments0 shares