Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर लोरपुर गोलीकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली।अखण्डनगर

सुल्तानपुर लोरपुर गोलीकांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़,पैर में लगी गोली।अखण्डनगर में देर रात हुई कार्रवाई,घायल आरोपी जिला अस्पताल रेफर।अखण्डनगर थानाक्षेत्र के लोरपुर गोलीकांड के फरार आरोपी मुकेश कुमार वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा से देर रात अखण्डनगर क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।उसे सीएचसी अखण्डनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने लोरपुर फायरिंग में साथियों के साथ शामिल होने की बात कही है।उसके साथी मौके से फरार हो गए।एक नामजद आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

0 likes
0 comments0 shares