Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २२ घंटे पहले

दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाईड रैली का हुआ शुभारम्भ

दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाईड रैली का हुआ शुभारम्भ

*दो दिवसीय तहसील स्तरीय स्काउट गाईड रैली का हुआ शुभारम्भ* सहजनवा गोरखपुर शुक्रवार को सहजनवां तहसील की स्काउट गाइड की दो दिवसीय तहसील स्तरीय रैली का शुभारंभ पिपरौली ब्लॉक के इंटर कालेज खानिमपुर में शुक्रवार से किया गया। इस रैली के मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर राजेश गुप्ता द्वारा कहा गया कि स्काउट गाईड हमें विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने का संबल प्रदान करता है। स्काउट गायत्बके प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर अच्छी आदतों और स्वच्छता की भावना पनपती है।जिसके लिए छात्र जीवन से ही स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है। रैली के आयोजक प्रधानाचार्य ध्रुव कुमार चंद्रा ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर स्वालंबन और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है। स्काउट गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर सेवा भाव की भावना भी जागृत होती है। रैली में पहले दिन प्रशिक्षक अजय गुप्ता और लाजो रानी द्वारा बच्चों के बीच वाद विवाद, मीनार, और स्काउट परेड कराया गया। आगे प्रशिक्षक द्वारा स्काउट गाइड के पूरे इतिहास को बच्चों के बीच विस्तार से रखा गया। इस स्काउट गाइड के दो दिवसीय रैली में सहजनवां तहसील के मेज़बान इंटर कॉलेज खानिमपुर, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवा, भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज सहजनवा, श्रीमती रेशमा रावत कृषक इंटर कॉलेज भीटी सहजनवां द्वारा प्रतिभा किया गया गई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट परेड की सलामी लेकर स्काउट गाइड के जनक और मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन के साथ रैली का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर साकेत, राजकरन प्रजापति, डॉ. विनोद सिंह, अश्वनी त्रिपाठी, विपिन कुमार सिंह, सुधीर कुमार, मो. नूर आलम, नन्हेंलाल, संजय शर्मा, वंदना सिंह, अनिल राय, प्रियंका पांडेय सहित सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares