Sultanpur३३ मिनट पहले
सुलतानपुर कस्तूरबा विद्यालय में एसडीएम का औचक निरीक्षण,90 छात्राएं मिलीं मौजूद।बल्दीराय तहसील
सुलतानपुर कस्तूरबा विद्यालय में एसडीएम का औचक निरीक्षण,90 छात्राएं मिलीं मौजूद।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के धनपतगंज स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में एसडीएम प्रभात सिंह ने अचानक पहुंचकर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। उन्होंने शिक्षा,साफ-सफाई,भोजन और स्टेशनरी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।एसडीएम ने विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल,कंप्यूटर कक्ष और शौचालय के कार्यों का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 90 छात्राएं उपस्थित मिलीं।एसडीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान बीईओ धनपतगंज/बल्दीराय श्याम बिहारी,वार्डन प्रतिमा सिंह और संदीप पांडे मौजूद रहे।
0 likes
0 comments0 shares