Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग १ घंटा पहले

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि जखनिया/गाजीपुर। ब्लॉक

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि जखनिया/गाजीपुर। ब्लॉक

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि जखनिया/गाजीपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जखनिया के कार्यालय पर बुधवार को आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह ने ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के साथ नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवनारायण सिंह ने कहा कि स्वर्गीय नेहरू जी ने देश में औद्योगिक क्रांति, शिक्षा के विकास, सामाजिक सुधार तथा गुटनिरपेक्ष आंदोलन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी के विचार आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुण लाल, पूर्व न्याय पंचायत अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares